सितम्बर 18, 2026 4:51 अपराह्न

printer

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट ज़िले में एक मस्जिद के पास हुए धमाके में 15 लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट ज़िले में आज एक मस्जिद के पास हुए धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि धमाका जुमे की नमाज़ के दौरान हुआ। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना वाले स्‍थान पर बचाव कार्य चल रहा है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात हमलावरों ने मौके से भागने से पहले चेकपोस्ट को निशाना बनाया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला