गुजरात में भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक 149वीं वार्षिक रथ यात्रा आज अहमदाबाद में धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ आयोजित की जा रही है। भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के भव्य रथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर के 16 किलोमीटर लंबे पारंपरिक मार्ग से गुजर रहे हैं। हजारों श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए यात्रा मार्ग पर मौजूद हैं और पूरा अहमदाबाद “जय जगन्नाथ” के जयकारों से गुंजायमान है। सजे-धजे हाथी, पारंपरिक भजन मंडलियां और लोक कलाकार रथ यात्रा विशेष आकर्षण हैं।
रथ यात्रा आज देर शाम जमालपुर मंदिर में वापसी के साथ संपन्न होगी।