अप्रैल 18, 2026 7:48 अपराह्न | 131st Constitutional Amendment Bill

printer

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 131वें संविधान संशोधन विधेयक पारित न होने को महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय बताया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संसद में 131वें संविधान संशोधन विधेयक के पारित न होने को महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय बताया। मुख्‍यमंत्री ने आज काली पट्टी बांधकर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास तक मार्च निकाला और विपक्ष की कथित महिला-विरोधी राजनीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि संसद में जो हुआ, वह महिलाओं के लिए पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के नाते यह विषय उनके लिए केवल राजनीति का नहीं, बल्कि संवेदना और सम्मान का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम था, लेकिन विपक्ष ने इसका समर्थन नहीं किया।