जनवरी 20, 2026 6:57 अपराह्न

printer

उत्‍तर-पूर्व सीरिया की जेल से इस्लामिक स्टेट के 120 कैदी फरार : सीरिया गृह मंत्रालय

सीरिया के गृह मंत्रालय ने आज कहा कि उत्‍तर-पूर्व सीरिया की एक जेल से इस्‍लामिक स्‍टेट के 120 कैदी भाग गये हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि सरकारी सशस्‍त्र बलों और कुर्दिश नेतृत्‍व वाले सीरियाई डेमोक्रेटिक बलों-एसडीएफ के बीच झडपों के बाद यह घटना हुई। हालांकि बयान में बताया गया है कि सुरक्षा बलों ने 81 कैदियों को फिर पकड लिया है। एसडीएफ, उत्‍तर-पूर्व में 12 से अधिक जेलों पर नियंत्रण रखती है जहां लगभग नौ हजार इस्‍लामिक स्‍टेट कैदी बंद हैं। अमरीका समर्थित एसडीएफ ने सीरिया में इस्‍लामिक स्‍टेट के विरूद्ध संघर्ष किया था।