सितम्बर 22, 2026 9:05 अपराह्न

printer

कल मनाया जाएगा 11वां आयुर्वेद दिवस

आयुष मंत्रालय कल महाराष्ट्र के नागपुर में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाएगा। इस वर्ष का विषय है- स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद। मंत्रालय ने बताया कि देश और दुनिया भर में आयुर्वेद संस्थान, चिकित्सक और इससे जुड़े अन्य लोग समारोह में भाग लेंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आयुर्वेद से जुड़े विभिन्न पक्षों को एक मंच पर लाना और ज्ञान का आदान-प्रदान बढ़ाना है।
 
इस वर्ष के आयुर्वेद दिवस समारोह में आयुर्वेद को मजबूत बनाने और जन-कल्याण को बढ़ावा देने में प्रमाण, अनुसंधान और नवाचार के महत्व पर बल दिया जाएगा। नागपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पहली बार आयुष सेवा क्षेत्र पर रिपोर्ट जारी की जाएगी। 
 
कार्यक्रम में “पारंपरिक ज्ञान से वैश्विक नेतृत्व: आयुष विजन 2030” रिपोर्ट, भारत में आयुष से जुड़े आविष्कारों पर स्थिति रिपोर्ट और सीसीआरएएस-एजीएनआई आकलन स्केल वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया जाएगा।