पश्चिमी ईरान में एक ईंधन टैंकर में विस्फोट होने से 11 लोगों की मौत और सात लोग घायल हुए हैं। कुर्द शहर सनंदज के पास एक यातायात पुलिस स्टेशन के नजदीक यह टैंकर कई कारों से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गया। सनंदज शहर राजधानी तेहरान से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेक प्रणाली में खराबी के कारण यह दुर्घटना हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
News On AIR | सितम्बर 6, 2026 1:36 अपराह्न
ईरान में फ्यूल टैंकर में धमाके से 11 लोगों की मौत, सात घायल