सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा तथा सुधार सेवा के 1057 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक देने की घोषणा की है। गृह मंत्रालय ने आज वीरता के 301 पदकों की सूची जारी की। इनमें पुलिस कर्मियों के लिए 272 और अग्निशमन सेवा के कर्मियों के लिए 29 पदक शामिल हैं।
वीरता पदक जीवन और संपत्ति की रक्षा, अपराध रोकने या अपराधियों को पकड़ने में उल्लेखनीय साहस दिखाने के लिए प्रदान किया जाता है। 301 वीरता पदकों में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 197, जम्मू-कश्मीर के 51, पूर्वोत्तर के 12 और अन्य क्षेत्रों के 41 कर्मी शामिल हैं।
कुल 92 राष्ट्रपति पदक भी प्रदान किए गए हैं। इनमें पुलिस सेवा के 83, अग्निशमन सेवा के चार, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा के तीन तथा सुधार सेवा के दो पदक शामिल हैं।
इसके अलावा 664 सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए गए हैं। इनमें पुलिस सेवा के 606, अग्निशमन सेवा के 28, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा के 18 तथा सुधार सेवा के 12 कर्मी शामिल हैं।