बांग्लादेश के कॉक्स बाजार जिले में आज समुद्र तट के पास स्थित एक रिसॉर्ट में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक ही परिवार के छह सदस्य शामिल हैं। अब तक छह लोगों की पहचान हो चुकी है।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार आग से तीन मंजिला लकड़ी की इमारत पूरी तरह जल गई। बताया जा रहा है कि आग लगने के समय रिसॉर्ट में करीब 30 लोग मौजूद थे।