अप्रैल 30, 2025 11:34 पूर्वाह्न

printer

सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा- सहकारी चीनी मिलों को दोबारा शुरू करने की जरूरत

 

सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि राज्य में सहकारी चीनी मिलों को दोबारा शुरू करने की जरूरत है। गया में मगध प्रमंडल के सभी पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में श्री कुमार ने ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिस्कोमान की तर्ज पर राज्य स्तरीय विपनन फेडरेशन तथा प्रमंडल स्तरीय संघ का गठन करने की तैयारी की जा रही है। बिस्कोमान के मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी बन जाने केे बाद पैक्स और व्यापार मंडल को एक फेडरेशन एवं प्रमंडल स्तरीय संघ की जरूरत है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला