संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली में ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026’ के दौरान एस्टोनिया की जस्टिस और डिजिटल मामलों की मंत्री लीसा-ली पाकोस्टा से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री सिंधिया ने बताया कि उन्होंने पिछले 12 वर्षों में भारत के टेलीकॉम सेक्टर में आए बदलावों के बारे में जानकारी दी। यह बदलाव किफायती दाम, आसान पहुंच और सबको साथ लेकर चलने की सोच पर आधारित है। साथ ही, उन्होंने ‘भारत 6G विजन’ के तहत देश की प्रगति और पेटेंट फाइलिंग में हो रही बढ़ोतरी पर भी चर्चा की।
News On AIR | अक्टूबर 8, 2026 9:12 अपराह्न
संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में एस्टोनिया की डिजिटल मामलों की मंत्री लीसा-ली पाकोस्टा से मुलाकात की