वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में आज शुरूआती कारोबार में दो प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ताजा रिर्पोटों के अनुसार अमरीकी कच्चे तेल की कीमत बढ़कर 89 डॉलर 73 सेंट प्रति बैरल और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 93 डॉलर 28 सेंट प्रति बैरल हो गई। इस्राएल द्वारा लेबनान में सैन्य कार्रवाई का दायरा बढाने के फैसले के बाद तेल बाजार में यह उछाल देखा गया है।