गोवा में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी में कल हाल ही में संपन्न हुए वेव्स फिल्म बाजार के प्रमुख परिणामों की घोषणा की गई। वेव्स फिल्म बाजार में 54 देशों के 2,288 प्रतिनिधि शामिल हुए। 471 खरीददारों ने भी शिरकत की।
इसके साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक समारोहों और भारतीय सिनेमा के दिग्गजों को सम्मानित करने वाले विशेष सत्रों का आयोजन किया गया। आज के कार्यक्रमों में रोमांचक मास्टरक्लास और विशेष फिल्म स्क्रीनिंग शामिल हैं।