वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज बर्लिन में जर्मनी के संघीय चांसलर के आर्थिक और वित्तीय नीति सलाहकार तथा जी-7 और जी-20 के शेरपा लेविन होले से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गोयल ने कहा कि बैठक में भारत-जर्मनी आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने तथा साझा वैश्विक आर्थिक प्राथमिकताओं और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा हुई।
News On AIR | अक्टूबर 23, 2026 8:33 अपराह्न
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बर्लिन में जर्मनी के संघीय चांसलर के आर्थिक और वित्तीय नीति सलाहकार लेविन होले से मुलाकात की