सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने आज हूती विद्रोहियों के ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद भारतीय नागरिकों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। लोगों से घरों के अंदर रहने, खिड़कियों और खुले स्थानों से दूर रहने, घटनाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग न करने और आधिकारिक अलर्ट का पालन करने को कहा गया है।
वाहन चालकों को पुलों और ऊंची इमारतों से दूर रहने की सलाह दी गई है। आपात स्थिति में मक्का, मदीना, रियाद और पूर्वी प्रांत में 911 और सऊदी अरब के अन्य हिस्सों में 998 पर कॉल किया जा सकता है।
दूतावास ने यह सलाह 10 अक्टूबर को रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए ड्रोन और मिसाइल हमले के बाद जारी की है। इन हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे।