रियाद में भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय नागरिकों को वर्तमान स्थिति को देखते हुए अलर्ट रहने को कहा है। दूतावास ने परामर्श जारी कर भारतीय नागरिकों से हाल की घटनाओं से संबंधित किसी भी वीडियो या खबर को साझा करने से बचने की सलाह दी है। नागरिकों को स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। रियाद में भारतीय दूतावास, जेद्दा में वाणिज्य दूतावास और वीएफएस के ज़रिए आउटसोर्स की गई सेवाएँ सामान्य रूप से काम कर रही हैं। प्रवासी भारतीय सहायता केंद्र की सेवाएं टोल-फ्री नंबर 8002471234 पर उपलब्ध हैं।
News On AIR | अक्टूबर 8, 2026 10:23 अपराह्न
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी