अप्रैल 13, 2026 9:05 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने अरुणाचल, कर्नाटक, केरल में तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज और बिजली के साथ तेज वर्षा की आशंका व्‍यक्‍त की है। अगले दो से तीन दिनों तक उत्तर पूर्वी कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं का भी अनुमान है। कल अरुणाचल प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज वर्षा की संभावना है। कल सौराष्ट्र और कच्छ में लू चलने की आशंका है। वहीं, अगले दो दिनों तक आंध्र प्रदेश, बिहार, तटीय कर्नाटक, गुजरात, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।