अक्टूबर 9, 2024 8:54 अपराह्न | Mozambique

printer

मोज़ाम्बिक में चुनाव प्रक्रिया में धांधली का आरोप

 

मोज़ाम्बिक में लगभग एक करोड 70 लाख पंजीकृत मतदाताओं ने आज नए राष्ट्रपति, संसद और प्रांतीय गवर्नरों के चुनाव के लिए मतदान किया। लगभग दो सप्ताह में परिणाम आने की संभावना है। निवर्तमान राष्ट्रपति फ़िलिप न्यूसी के दो कार्यकाल की सीमा समाप्‍त होने पर पद छोड़ने के कारण यह चुनाव हुआ। इस बीच विपक्ष ने चुनाव प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया है। सत्तारूढ़ पार्टी के जीतने पर 47 वर्षीय डेनियल चापो नए राष्ट्रपति बनेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला