अप्रैल 19, 2026 8:33 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र: पनवेल में कार्गों कंपनी के गोदाम में आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

महाराष्ट्र के पनवेल के पास पाडेघर इलाके में कार्गों कंपनी जेडब्ल्यूआर लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के रासायनिक गोदाम में कल भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटों और धमाके की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई, जिसके चलते कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।