महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले ने महिला और बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आठवें राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े अभियान के अंतर्गत जागरूकता गतिविधियों के संचालन में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अहिल्यानगर जिले में अब तक तीन लाख से अधिक गतिविधियां आयोजित की गई हैं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटिल ने बताया कि पुणे जिले ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
इस वर्ष पोषण पखवाड़े का विषय है – बच्चे के जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क का विकास।