अक्टूबर 8, 2026 9:43 अपराह्न

printer

भारत-रूस ने रक्षा क्षेत्र में सैन्य-तकनीकी सहयोग और सह-विकास पहलों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की

भारत और रूस ने आज रक्षा क्षेत्र में भारत-रूस सामरिक साझेदारी को सुदृढ बनाने के लिए मौजूदा सैन्‍य- तकनीकी सहयोग और सह-उत्‍पादन तथा सह-विकास पहलों को आगे बढाने को लेकर चर्चा की। सैन्‍य तकनीकी सहयोग और रक्षा उद्योग पर भारत – रूस अंतर-सरकारी आयोग की 24वीं कार्य समूह की बैठक के उद्घाटन सत्र का आयोजन आज नई दिल्‍ली में किया गया। रक्षा उत्‍पादन के सचिव संजीव कुमार और रूस की संघीय सैन्य-तकनीकी सहयोग सेवा के पहले उपनिदेशक आंद्रेई ए. बोयत्सोव ने इस सत्र की सह-अध्‍यक्षता की। दोनों देशों के वरिष्‍ठ अधिकारी इस विचार-विमर्श में शामिल हुए।