अक्टूबर 8, 2026 9:16 अपराह्न

printer

भारत में इटली के राजदूत एंटोनियो बार्टोली ने शिक्षा, संवाद और समावेश से शांति को बढ़ावा देने पर जोर दिया

भारत में इटली के राजदूत एंटोनियो बार्टोली ने कहा है कि शिक्षा, संवाद और समावेश से शांति को बढ़ावा दिया जा सकता है। बार्टोली ने नई दिल्ली में कलर फॉर पीस पहल के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक पहल के माध्यम से शांति और समझ को बढ़ावा देने के महत्व का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को कला के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर दे कर अधिक सहानुभूति और समझ विकसित की जा सकती है। कई विद्यालयों के लगभग 15 सौ विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 

कलर फॉर पीस संगठन की भारतीय प्रतिनिधि अरूणिमा कुकरेजा ने कहा कि एक सौ 55 देश इस संगठन के सदस्य हैं।