जनवरी 17, 2026 8:44 अपराह्न

printer

भारत मंडपम में आयोजित संगोष्ठी में पेश की गई कॉफी टेबल बुक ‘वीर विठ्ठलभाई पटेल की गौरव गाथा’

भारत मंडपम में चल रहे विश्व पुस्तक मेला में आज दिल्ली विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक वीर विठ्ठलभाई पटेल की गौरव गाथा: एक शताब्दी यात्रा पर एक संगोष्ठी आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि इतिहास को भूलना लोकतंत्र को कमजोर करता है और वीर विठ्ठलभाई पटेल को स्मरण करना एक लोकतांत्रिक अनिवार्यता है। उन्होंने कहा कि वीर विठ्ठलभाई पटेल ने औपनिवेशिक दौर में सिद्धांत आधारित विधायी कार्यवाही के जरिए संसदीय लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी और स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि वीर विठ्ठलभाई पटेल ने सरदार वल्लभभाई पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे स्‍वतंत्रता से‍नानियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वीर विठ्ठलभाई पटेल ने भारतीय संसदीय लोकतंत्र को संस्थागत स्वरूप दिया और राष्ट्रीय नेतृत्व को दिशा प्रदान की। पुस्‍तक के बारे में बात करते हुए श्री गुप्‍ता ने कहा कि यह प्रकाशन केवल अकादमिक जगत तक सीमित न रहकर आम लोगों तक इतिहास को पहुंचाने का प्रयास है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला