अगस्त 13, 2026 6:50 पूर्वाह्न

printer

भाजपा ने पंजाब में फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर राज्य सरकार को घेरा

भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर राज्‍य सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने कल नई दिल्‍ली में कहा कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने बाबा फरीद स्‍वास्‍थ्‍य विज्ञान विश्‍व विद्यालय की पिछले माह आयोजित परीक्षा पर रोक लगाते हुए कड़ी टिप्पणियां की हैं। न्‍यायालय ने यह भी पूछा है कि परीक्षा पहले क्यों नहीं रोकी गई और क्या इसे दोबारा आयोजित किया जाना चाहिए। श्री पात्रा ने कहा कि यह घटनाक्रम पंजाब सरकार के प्रश्‍न पत्र लीक न होने के पहले के दावे के विपरीत है। राज्‍य सरकार ने कहा था कि इस परीक्षा में केवल अनियमितताएं हुई थीं। प्रवक्‍ता ने आम आदमी पार्टी सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोहरे मापदंड अपना रही हैं।