अगस्त 13, 2026 7:24 पूर्वाह्न

printer

शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कल मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। उन्‍होंने सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि यह बैठक राष्‍ट्रीय साधन सह-योग्‍यता छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने के प्रस्‍ताव पर विचार-विमर्श के लिए बुलाई गई। बैठक के दौरान मुख्य रूप से योजना के विभिन्न पक्षों और विद्यार्थियों की सहायता के लिए इसका कार्यान्वयन जारी रखने पर विचार हुआ।