बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र आज से शुरू हो गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सदस्यों से सत्र के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने की अपील की। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई। अध्यक्ष के उद्घाटन भाषण और शोक संदेश के बाद विधानसभा को कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन में दस विधेयक भी प्रस्तुत किए गए। मानसून सत्र 24 जुलाई तक चलेगा।
News On AIR | जुलाई 20, 2026 2:37 अपराह्न
बिहार विधानमंडल का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र शुरू