बांग्लादेश में पिछले एक सप्ताह में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 44 लोगों की मृत्यु हो गई है। बांग्लादेश के आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि बाढ़ से लगभग दो लाख 67 हजार परिवार प्रभावित हुए हैं। रात भर हुई भारी बारिश से राजधानी ढाका के कुछ हिस्से जलमग्न हो गए, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सेना, नौसेना और वायु सेना स्थानीय एजेंसियों के साथ प्रभावित जिलों में राहत कार्य चला रही है। बाढ़ पूर्वानुमान और चेतावनी केंद्र ने चेतावनी दी है कि नदियों का बढ़ता जलस्तर कई उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में और अधिक बाढ़ ला सकता है, जबकि उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में स्थिति और बिगड़ सकती है।
News On AIR | जुलाई 12, 2026 8:11 अपराह्न
बांग्लादेश में बाढ़ और भूस्खलन से 44 लोगों की मृत्यु