प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि श्री बिरला का उदार स्वभाव और संविधान की गहरी समझ सदन के सुचारू कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के प्रति लोकसभा अध्यक्ष की दृढ़ प्रतिबद्धता सभी को प्रेरित करती है। प्रधानमंत्री ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना भी की।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह, एस. जयशंकर, मनोहर लाल, प्रह्लाद जोशी, किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल के साथ-साथ अन्य राजनीतिक नेताओं ने भी श्री बिरला को बधाई दी है।