प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जापान के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी, अकी आबे से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि वह भारत के साथ उनके लंबे जुड़ाव को बहुत महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि शिंजो आबे एक करीबी दोस्त और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कल वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में ‘आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ का उद्घाटन, भारत-जापान दोस्ती में उनके स्थायी योगदान के लिए एक उचित श्रद्धांजलि है।
News On AIR | अक्टूबर 8, 2026 7:16 अपराह्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत जापानी पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे से मुलाकात की