मई 22, 2024 2:58 अपराह्न

printer

प्रदेश में चार चरणों में हुए लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को होगी

 प्रदेश में चार चरणों में हुए लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को होगी। इसके लिए हर स्तर पर तैयारियां की जा रही है। गुना जिले में गुना और राजगढ़ लोकसभा सीट की मतगणना होना है। इसके लिए सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों- बमोरीगुनाचांचौड़ा व राघौगढ़ के लिए मतों की गणना के लिये नोडल अधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम कल संपन्न हुआ। मतगणना से संबंधित जिला स्तरीय स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक का आयोजन आज शाम को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में किया जायेगा। बैठक में राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के सदस्य एवं शासकीय अधिकरीगण उपस्थित रहेंगे। खण्डवा में मतगणना कार्य हेतु नियुक्त गणना पर्यवेक्षकगणना सहायकों एवं माईक्रो आब्जर्वर को 24 मई को प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगा। यह प्रशिक्षण जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दिया जायेगा। वहीं ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में शामिल ग्वालियर जिले के सभी 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की  मतगणना के लिये तैनात किए गए अधिकारियों व कर्मचारियों को कल जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। इस बीच अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल ने कल शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंडला पहुंचकर स्ट्राग रूम तथा मतगणना की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला