मई 12, 2024 3:01 अपराह्न

printer

प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है

प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। कहीं आंधी बारिश तो कहीं तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल प्रदेश के कई क्षेत्रों में आंधी और बारिश की संभावना है। राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश हो सकती है। पिछले दो दिनो में कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने के समाचार हैं। उज्जैन, शाजापुर, रायसेन, सीहोर जिलों में तेज बारिश हुई। वहीं, भोपाल, इंदौर, रतलाम में बादल छाए रहे।