अक्टूबर 19, 2024 5:50 अपराह्न

printer

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर शनिवार को संपन्न हो गया

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। समापन अवसर कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य सनम ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान एनएसएस प्रभारी आदर्श लखनपाल, मैडम बबली व मंजुला भारती ने सहित सभी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। समापन अवसर पर एनएसएस प्रभारी आदर्श लखनपाल में सात दिन चली गतिविधियों की जानकारी दी।

 

शिविर के दौरान बेहतरीन कार्य करने के लिए बेस्ट वालंटीयर शगुन, साक्षी दिवांशु व हितेश रहे, जिन्हे मुख्यातिथि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने संस्कृत प्रस्तुति के साथ साथ अपने अनुभव भी साझा किए। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना की और सामाजिक कार्यों में युवाओं की भागीदारी के महत्व पर जोर दिया।

 

उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए एनएसएस के वॉलिंटियर्स और कार्यक्रम के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि ने सेवा की महिमा का गुणगान करके स्वयंसेवकों  को निरंतर सेवा  करते रहने के लिए प्रेरित किया साथ ही साथ एनएसएस कैंप के अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव सांझा करते हुए एनएसएस वॉलिंटियर्स को उज्जवल भविष्य हेतु करियर टिप्स दिए साथ ही नशे के दुष्प्रभावों पर कड़ी चोट की।

 

इस दौरान स्वयंसेवियों सहित स्कूल स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला