अगस्त 16, 2026 6:03 पूर्वाह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज से तमिलनाडु दौरे पर रहेंगे

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज से तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवरूर और तंजावुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आज दौरे के पहले उपराष्ट्रपति चेंगलपट्टू में एस.आर.एम. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के 22वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे चेन्नई में पूर्व राज्यपाल की प्रथम पुण्यतिथि समारोह में शामिल होंगे। बाद में वे चेन्नई में ‘इकोज़ ऑफ़ ए नेशनलिस्ट माइंड’ पुस्तक का विमोचन भी करेंगे। कल दौरे के दूसरे दिन, उपराष्ट्रपति, तिरुवरूर में तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे तंजावुर में शास्त्र डीम्ड यूनिवर्सिटी के रूबी और रजत जयंती समापन समारोह में भाग लेंगे।
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला