अगस्त 16, 2026 6:53 पूर्वाह्न

printer

क्रिकेट: श्रीलंका के खिलाफ भारत टेस्ट के दूसरे दिन 288 रन से पारी आगे बढ़ाएगा

पुरुष क्रिकेट में भारत आज गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी 288 रन पर दो विकेट से आगे बढ़ाएगा। कल खेल समाप्त होने तक देवदत्त पडिक्कल 131 और ऋषभ पंत 27 रन बनाकर नाबाद थे। के.एल. राहुल 77 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए। बारिश के कारण कल खेल केवल 73 ओवर का हो सका। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।