केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज राजस्थान के अलवर दौरे पर रहेंगे। वे अलवर सरस डेयरी परिसर में नए डेयरी संयंत्र की आधारशिला रखेंगे। श्री शाह विभिन्न दुग्ध संघों के डेयरी प्रसंस्करण और पशु आहार संयंत्रों का भी ई-उद्घाटन करेंगे। इस दौरान राजस्थान के 17 जिलों में 6 हजार 262 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का ई-उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। रोजगार उत्सव के तहत 10 हजार 500 से अधिक नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे।
श्री शाह नए केंद्रीय सहकारी बैंकों के गठन की घोषणा करेंगे और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को डीबीटी के जरिए राशि भी हस्तांतरित करेंगे। इनमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी शामिल हैं।