मार्च 7, 2026 10:59 पूर्वाह्न

printer

पश्चिमी एशिया संघर्ष: कतर स्थित भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए कतर स्थित भारतीय दूतावास ने कुछ और हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं। ये  नंबर हैं: +974-5564-7502, +974-5536-2508 और +974-553-846-83।

दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ये नंबर चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगे। दूतावास से ई-मेल पते cons.doha@mea.gov.in पर भी संपर्क किया जा सकता है।