पंजाब सरकार ने मनरेगा से विकसित भारत जी राम जी योजना में सुचारू परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की है। ग्रामीण श्रमिकों के रोजगार के अवसरों की सुरक्षा और राज्य में विकास कार्यों के निर्बाध निष्पादन को भी सुनिश्चित किया गया है।
पहली जुलाई से पंजाब में लागू हुई विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत वेतन के लिए 50 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि पहले ही प्राप्त हो चुकी है। पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड ने कल कहा कि वैध मनरेगा जॉब कार्ड धारक सभी लाभार्थियों को विकसित भारत जी राम जी के तहत स्वतः रोजगार मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि नए लाभार्थी भी इस योजना में नामांकन करा सकते हैं। इसके लिए आज से प्रत्येक ग्राम पंचायत में जॉब कार्ड पंजीकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत नए श्रमिकों का पंजीकरण और मौजूदा लाभार्थियों के विवरण को अद्यतन किया जाएगा।