सितम्बर 28, 2026 9:30 पूर्वाह्न

printer

दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास, सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सेवा भावना, सामुदायिक भागीदारी और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
 
दुबई के प्रतिष्ठित दुबई फ्रेम के पास कल विकसित भारत रन-2026 का आयोजन किया गया। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इंडियन पीपल्स फोरम-आई.पी.एफ. के सहयोग से यह फिटनेस रन आयोजित की गई। वाणिज्य दूत डॉ. ई. विष्णु वर्धन रेड्डी ने रन को रवाना किया। इसमें करीब तीन हजार लोगों ने पंजीकरण कराया और भारतीय समुदाय ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
 
ये कार्यक्रम दुबई में भारतीय प्रवासियों के बीच सेवा भावना और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला