दिल्ली में बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में वर्ष 2026 के हीट वेव एक्शन प्लान की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया। मुख्यमंत्री ने विभागों को गर्मी से बचाव के उपायों को जमीनी स्तर पर सुनिश्चित करने का निेर्देश दिया। उन्होंने अस्पतालों में पर्याप्त बेड उपलब्ध करवाने, एम्बुलेंस में हीटवेव उपचार की समुचित सुविधा सुनिश्चित करने और सभी स्थानों पर ओआरएस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही, श्रीमती गुप्ता ने जन-जागरूकता अभियान तुरंत शुरू करने, स्कूलों में वॉटर बेल प्रणाली लागू करने और अस्पतालों, स्कूलों, निर्माण स्थलों, अटल कैंटीनों, पुलिस थानों, डाकघरों और डीटीसी बस स्टैंडों पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
वहीं श्रीमती गुप्ता ने राजधानी के सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे मौसम विभाग की ‘हीट वेव एक्शन’ दिशा-निर्देश के अनुसार, अगले महीने की 2 तारीख तक शिक्षा निदेशालय को एक पालन रिपोर्ट जमा करें। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे विद्यार्थियों को हल्के सूती कपड़े पहनाकर भेजें और किसी भी तरह की चिंता होने पर तुरंत स्कूल प्रशासन को सूचित करें।