अप्रैल 12, 2026 7:35 अपराह्न

printer

दिल्ली मुख्यमंत्री महान गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महान गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आशा भोसले की असाधारण आवाज़ और कालजयी कला ने संगीत प्रेमियों की कई पीढ़ियों को परिभाषित किया है। उन्होंने कहा कि उनकी धुनें, जो बेजोड़ भावनाओं और विविधता से परिपूर्ण हैं, हमेशा हमारे दिलों में गूंजती रहेंगी और अनगिनत आत्माओं को प्रेरित करती रहेंगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संगीत की आशा भोसले एक सच्ची महारथी थीं, उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और गरिमा से दुनियाभर में लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। श्री गुप्ता ने कहा कि उनकी कालजयी आवाज़ ने पीढ़ियों तक भारतीय सिनेमा के संगीत को परिभाषित किया है और अपने पीछे एक बेजोड़ विरासत छोड़ी है। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि संगीत का वह स्वर्णिम स्वर आज मौन हो गया है, जिसने पीढ़ियों को जोड़ा और हर भावना को सुरों में ढाल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा भोसले जी का