अप्रैल 24, 2026 9:02 अपराह्न

printer

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले आईपीएल मैच के कारण अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास के क्षेत्र में यातायात प्रभावित

दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि कल दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले आईपीएल मैच के कारण राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास के क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक बहादुर शाह ज़फर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग और असफ अली रोड पर भारी जाम रहने की संभावना है।

इन मार्गों पर व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा, वहीं, स्टेडियम के आसपास केवल अधिकृत लेबल वाले वाहनों को पार्किंग मिलेगी, जिसमें वाहन संख्या और चालक का मोबाइल नंबर अंकित होना अनिवार्य है।

दर्शकों के लिए माता सुंदरी पार्किंग, वेलोड्रोम रोड और राजघाट क्षेत्र में पार्क-एंड-राइड सुविधा उपलब्ध रहेगी। इन स्‍थानों से मैच शुरू होने से 2 घंटे पहले बस सेवाएं संचालित होंगी और मैच समाप्ति के बाद भी एक घंटे तक जारी रहेंगी।

ऐप-आधारित टैक्सी और अन्य टैक्सियों के लिए पिक-अप और ड्रॉप के लिए स्‍टेडियम का गेट नंबर दो तय किया गया है। यातायात पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे इन मार्गों से बचें, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और यात्रा की योजना पहले से बनाकर ही निकलें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला