अप्रैल 24, 2026 8:25 अपराह्न

printer

दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने दिल्ली विश्वविद्यालय के गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में छात्रों को मूल्य और नवाचार पर जोर दिया

दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू आज दिल्ली विश्वविद्यालय के गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के वार्षिक दिवस और पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान केवल पढ़ाई का स्थान नहीं बल्कि मूल्यों, अनुशासन और विद्यार्थियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब होते हैं। श्री संधू ने कहा कि सेवा, साहस, दृढ़ता और करुणा की विरासत से प्रेरित ऐसे संस्थान न केवल बौद्धिक विकास करते हैं, बल्कि चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उपराज्यपाल ने आज के तीव्र डिजिटल परिवर्तन के दौर में विद्यार्थियों को बदलाव के सच्चे संवाहक बनने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी में अपार संभावनाएं हैं, जो सार्थक प्रभाव उत्पन्न कर सकती हैं, लेकिन नवाचार को हमेशा मज़बूत मूल्यों द्वारा ही निर्देशित होना चाहिए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला