अप्रैल 19, 2026 4:14 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष की आलोचना की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने देने के लिए विपक्ष की आलोचना की है। आज राजधानी में एक संवाददाता सम्‍मेलन में उन्‍होंने कहा कि देश की महिलाएं संसद और राज्य विधानसभाओं में उचित प्रतिनिधित्व पाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर विधेयक को पारित होने से रोकने के लिए आधारहीन कारणों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।