अप्रैल 17, 2026 2:26 अपराह्न

printer

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव प्रचार तेज, नेता कड़ी धूप में भी सक्रिय

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के नेता कड़ी धूप में भी प्रचार में जुटे हैं। प्रचार का अंतिम दिन नजदीक आने पर सभी दल राज्‍य के विभिन्‍न हिस्‍सों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

डीएमके पार्टी नेता और मुख्‍यमंत्री एम के स्‍टालिन ने स्‍वतंत्रता सेनानी धीरन चिन्‍नामलाई को उनकी 271वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ प्रचार अभियान की शुरूआत की। 

ऑल इंडिया अन्‍ना डीएमके महासचिव इडापड़ी के पलनीसामी ने भी धीरन चिन्‍नामलाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेलम जिले में संगाकीरी विधानसभा क्षेत्र के उम्‍मीदवार के लिए प्रचार करते हुए उन्‍होंने कहा कि ऑल इंडिया अन्‍ना डीएमके मजबूत पार्टी है और अपने प्रतिद्वंदियों को पूरी ताकत से हराएगी। उन्‍होंने आरोप लगाया कि डीएमके एक परिवार के लिए आठ करोड़ लोगों का शोषण कर रही है।