तमिलनाडु में भी चुनाव प्रचार गति पकड़ रहा है। प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी आज कोयंबटूर में चुनाव प्रचार करेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज तिरुचिरापल्ली के थुरैयूर में धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। वहीं, टीवीके प्रमुख अभिनेता विजय ने कल शाम चेन्नई के पेरम्बूर में चुनाव प्रचार किया।
राज्य भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और नेता के. अन्नामलाई ने भाजपा उम्मीदवार और केन्द्रीय मंत्री एल. मुरुगन के लिए प्रचार किया। राज्य में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होना है।