पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने आज बताया कि कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड को अमरीका, जर्मनी और नॉर्वे सहित कई देशों से 40 से अधिक जहाजों के निर्माण के ऑर्डर मिले हैं। नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री सोनोवाल ने कहा कि उनका मंत्रालय देश में जहाज निर्माण के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय जहाज निर्माता जहाज निर्माण के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपनी साख बढ़ा रहे हैं। श्री सोनोवाल ने कहा कि ऐसे ऑर्डर अन्य देशों के भारतीय जहाज निर्माताओं पर बढ़ते विश्वास को दर्शाते हैं।
News On AIR | अक्टूबर 8, 2026 10:11 अपराह्न
जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने कहा कोचीन शिपयार्ड को 40 से अधिक जहाजों के निर्माण के ऑर्डर मिले