मार्च 15, 2026 8:08 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर के उद्यानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली शुरू

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के उद्यानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली का शुभारंभ किया है। यह कदम डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने और पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उद्यान प्रवेश टिकट खरीदने की प्रक्रिया को पर्यटकों के लिए सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाने के उद्देश्य से पुष्पकृषि विभाग तथा जम्मू-कश्मीर बैंक की संयुक्त पहल पर डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है। आगंतुक पुष्पकृषि विभाग के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला