अप्रैल 16, 2024 11:39 पूर्वाह्न

printer

कश्‍मीर घाटी: श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में गांदेरबल के पास झेलम नदी में नाव डूबने से चार लोगों की मृत्यु   

कश्‍मीर घाटी में श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में गंदबल के पास झेलम नदी में आज सुबह नाव डूबने से चार लोगों की मृत्‍यु हो गई। बताया गया है कि नाव पर कई छोटे बच्‍चे भी सवार थे। श्रीनगर के उपायुक्‍त बिलाल मोहिउद्दीन के अनुसार इस घटना में प्रभावित तीन लोगों का श्रीनगर के एस एम एच एस अस्‍पताल में उपचार किया जा रहा है। घटना के तत्‍काल बाद जिला प्रशासन की ओर से तीव्र गति से बचाव कार्य शुरु किया गया और कई लोगों को नदी से बचाकर बाहर निकाल लिया गया। और जानकारी की प्रतीक्षा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला