आज डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाई जा रही है। केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री मनोहर लाल ने करनाल स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने बैसाखी पर्व के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं। मीडिया से बातचीत करते हुए श्री मनोहर लाल ने सभी से बाबासाहेब के आदर्शों के अनुरूप शिक्षित होने की अपील की।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने फरीदाबाद जिले के बडखल विधानसभा क्षेत्र में भारत रत्न बाबासाहेब आम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित “स्वच्छता एवं दीपोत्सव अभियान – 2026” में भाग लिया।
इस अवसर पर हार्डवेयर चौक स्थित बाबासाहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा केंद्रीय मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर बाबासाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।