ओडिशा में तेज बारिश और हीराकुंड बांध से पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ की स्थिति बन रही है।
हीराकुंड बांध के 28 गेट खुले हैं और जिससे करीब पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। कटक के पास मुंडली में पानी का बहाव बढ़कर करीब आठ लाख क्यूसेक हो गया है।
जल संसाधन विभाग ने कटक, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर और केंद्रापड़ा जिलों के निचले इलाकों में जलभराव की चेतावनी जारी की है।
इस बीच, मौसम विभाग ने आज ओडिशा में भारी बारिश की कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की है, जिससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।