फ़रवरी 14, 2026 4:47 अपराह्न

printer

उत्तर रेलवे का जम्मू मण्डल श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए विशेष रेलगाड़ियों का करेगा संचालन

होली के त्यौहार के दौरान उत्तर रेलवे का जम्मू मण्‍डल फरवरी और मार्च 2026 में श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से नई दिल्ली तथा वाराणसी के लिए विशेष रेलगाड़ियों का संचालन करेगा। ये रेलगाडियां मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी जिससे जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को लाभ होगा।

इसका उद्देश्य त्यौहारी भीड़-भाड़ नियंत्रित करना, टिकटों की उपलब्धता और सुरक्षित तथा आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करना है। इसके अतिरिक्त भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम-आईआरसीटीसी ने तीर्थयात्रा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गुजरात के प्रताप नगर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए एक पर्यटक रेलगाडी शुरू की है।